पंचशील गुर्जर बने अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
नई दिल्ली। गौतमबुद्धनगर के ग्राम सुनपुरा निवासी पंचशील गुर्जर को अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राकेश पाण्डेय ने 13 अक्टूबर 2026 को मनोनयन पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
स्वर्गीय रामपाल सिंह के पुत्र पंचशील गुर्जर की नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राकेश पाण्डेय ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह अपनी कार्यक्षमता, अनुभव और समर्पण से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि पंचशील गुर्जर के सहयोग से स्नातकों, युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ संगठन की गतिविधियों का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर संगठन परिवार ने पंचशील गुर्जर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।