शिवपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में शुक्रवार दोपहर को एक ज्वेलरी दुकान से सोने का टॉप्स उठाने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ। हालांकि, कुछ ही देर में महिला के पति ने कोतवाली पहुंचकर जेवर वापस कर दिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।