महागामा: महागामा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का विदाई समारोह आयोजित
प्रखंड कार्यालय महागामा के सभागार में रविवार को प्रखंड इकाई डीलर संघ महागामा की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीलर दिलीप रविदास ने किया। इस दौरान पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार को विदाई दी गई और नवपदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार दास का स्वागत किया गया।