लालगंज: पतार कलां साधन सहकारी समिति के पास अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बिजली का खंभा टूटा
लालगंज थाना क्षेत्र के पतार कलां स्थित साधन सहकारी समिति के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने ट्रक से ओवर टेक करते समय बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन ने 11000 वोल्टेज के बिजली के खंभे से जा भिड़ी। जिससे खंभा टूट कर सड़क पर तार के सहारे लटक गया। घटना के चलते कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा।