सहसवान: सहसवान के थाना परिसर में एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ
सहसबवान में बकरा ईद के मद्देनजर कोतवाली परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसपी ग्रामीण हिरदेश कठेरिया व थाना प्रभारी धनंजय सिंह की है।