चंदौसी: बनिया खेड़ा के मझरा मढैया में नाली में पसरी गंदगी और कीचड़ से ग्रामीण परेशान
बनियाखेड़ा के मझरा मढ़ैया में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मंगलवार शाम 5:00 के करीब ग्रामीणों ने नाले में पसरी गंदगी के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब पांच वर्षों से नाले की नियमित सफाई नहीं हुई है। सफाई कर्मी के नहीं पहुंचने पर कई बार ग्रामीणों को खुद सफाई करनी पड़ती है। बारिश के मौसम में गंदगी और कीचड़ भरा है