कुरुक्षेत्र में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा उन सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए अधिकांश का मौके पर ही निवारण किया तथा अन्य समस्याओं के त्वरित निदान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस बैठक में सुनवाई के लिए कुल 11 मामले रखे गए जिनमें से 6 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष अन्य शिकायतों के सन्दर्भ में आगामी बैठक में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।