खरसावां प्रखंड अंतर्गत बड़ाबाम्बो गांव में सार्वजनिक श्री श्री अखंड हरि नाम संकीर्तन समिति की ओर से 16 प्रहर अखंड हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया। हरि संकीर्तन का समापन मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे धुलौट के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान रंग गुलाल के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अनुष्ठान का समापन हुआ।