कतर्नियाघाट रेंज के कैलाशपुरी वन बैरियर पर वन कर्मियों ने बुधवार शाम तलाशी के दौरान दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ सांप व बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों शिकारियों को माननीय न्यायालय द्वारा गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है।