शिवहर: बंसी पचरा गांव निवासी युवक की उत्तर प्रदेश में ट्रेन से गिरकर हुई मौत, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
तरियानी थाना के बंशी पचरा गांव के 23 वर्षीय सनी कुमार की मौत यूपी के रामपुर जिले के मालिक थाना क्षेत्र के लोहापट्टी में रेलवे फाटक के पास गिरकर युवक की मौत हो गई है. स्थानीय थाना ने पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस के माध्यम से शव शिवहर भेज दिया है. शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया है. मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दी थी. पुलिस ने जाम समाप्त करा दी।