अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना मदनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गंगाराम पुत्र रामदास निवासी ग्राम जौराभूड़, थाना मदनापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे ग्राम ढका से ककरौआ जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित एक ट्यूबवेल के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।