जाले: जाले थाना कांड संख्या-101/26 में नामजद अभियुक्त रंजन सिंह उर्फ दुर्गा कुमार सिंह गिरफ्तार
Jale, Darbhanga | May 26, 2026 जिले के जाले थाना कांड संख्या-101/26 धारा-109 (1) के प्राथमिकी अभियुक्त रंजन सिंह उर्फ दुर्गा कुमार सिंह को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त मदौली गांव का निवासी है, जो जाले थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी, जिसके तहत उसे दबोच लिया गया।