सरैया: बसरा शुकुल और बेरुआ बंगरा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
जैतपुर थाना क्षेत्र के बसरा शुकुल और बेरुआ बंगरा जाने वाली ग्रामीण सड़क पर मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गिंजास सिसवनिया निवासी लाल बाबू साह, पिता स्वर्गीय गंगा साह, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लाल बाबू साह बाइक पर सत्तू बेचकर अपने परिवार का जीवन-यापन कर