पोखरी: जौरासी गांव में पुलिस की सह में हो रही शराब की सप्लाई, पियक्कड़ों का आतंक जारी
पोकरी थाना क्षेत्र के जौरासी गांव में शराब तस्करी और पियक्कड़ों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। महिलाओं ने पुलिस पर सप्लाई में मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस ने चौपाल लगाकर शिकायत के लिए 112 नंबर बताया, लेकिन महिलाएं पुलिस की निष्क्रियता से नाराज हैं।