धौलपुर: घोंसला विहार कॉलोनी में जलभराव को लेकर विवाद, नगर परिषद ने नाला खुलवाया
शहर के नगर परिषद क्षेत्र स्थित घोंसला विहार कॉलोनी में बुधवार को जलभराव की समस्या को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। नगर परिषद की टीम जब नाला खुलवाने पहुंची तो कॉलोनी में दो गुट आमने-सामने आ गए। एक पक्ष जलभराव से राहत के लिए नाला खोलने की मांग कर रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इस दौरान मौके पर हल्की नोक-झोंक की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि, न