राजातालाब: वाराणसी में मोबाइल शॉप संचालक की करंट लगने से हुई मौत
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडिह गांव से एक दुखद घटना सामने आई। बाराडीह गांव निवासी मोबाइल शॉप संचालक दीपक मिश्रा (50) की सोमवार रात9 करंट लगने से मौत हो गई। दीपक दुकान से अपने घर लौटे और जैसे ही उन्होंने बल्ब जलाने के लिए स्विच ऑन किया बोर्ड से आ रहे करंट की चपेट में आ गये और स्विच से ही चिपक गये।