पत्थलगांव: गोढ़ीकला में घर जाने निकली 60 वर्षीय महिला की लाश तालाब में मिली
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ीकला में 60 वर्षीय महिला सुखमती सिंह का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। महिला दशहरा मनाने अपने भतीजे के घर गई थी और घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं पहुंची। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।