सठठी कार्यक्रम से लौटते वक्त हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ितों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।