राजनांदगांव: नगर निगम सभागृह में नगर निगम के सेवानिवृत कर्मियों को आयुक्त की उपस्थिति में दी गई विदाई
राजनांदगांव नगर निगम सभागृह में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में जल विभाग में पंप कुली के पद पर कार्यरत कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सफाई कर्मी और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई।इस दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों को माला पहनकर,साल,श्रीफल भेंट कर अवकाश नगदी करण का चेक देकर सम्मानित किया गया।