राजनांदगांव: डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने गुमशुदा लड़की को हैदराबाद से बरामद कर परिजनों के किया गया सुपुर्द
डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने गुम इंसान प्रकरण में एक और कार्रवाई की है,जहां परिजनों ने 1 मई 2024 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई की उनकी लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है।जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा गुम इंसान प्रकरण दर्ज कर साइबर सेल की मदद से हैदराबाद से लड़की को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है,परिजनों द्वारा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।