शिवपुरी नगर: पुरानी अनाज मंडी में जुआ खेलते दो युवक ₹1500 के साथ गिरफ्तार
शिवपुरी में कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1500 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देश पर की गई, जिसमें अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं।