बहराइच: पानी टंकी रोड के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार सिपाही हुआ घायल, हालत गंभीर
जिले के पानी टंकी रोड के पास बाइक सवार सिपाही किसी काम से जा रहा था। तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार सिपाही घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। चिकित्सक द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि घायल अवस्था में नीरज आए थे। जिन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।