कटनी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र मे छापेमारी कार्यवाही कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब की जप्त
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कटनी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लगातार अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है।वही एक बार फिर बरही,कैमोर, बिजयराघवगढ़, बहोरीबंद,बाकल में रेड कार्यवाही कर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है,साथ ही महुआ लहान को नष्ट कराया है।