मुरादाबाद: थाना मुगलपुरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर तस्लीम उर्फ टिम्मा की संपत्ति पर कुर्की कीकार्यवाही लेकर एसपी सिटी ने दी जानकारी
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गैंगस्टर तसलीम उर्फ टिम्मा पुत्र फिद्दन नि0 फकीरो वाली गली मौ0 बरबलान थाना मुगलपुरा के द्वारा अपराध से अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति/एक किता मकान जिसकी कीमत करीब 13,83,791 रूपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। एसपी सिटी बताया टिम्मा ने यह संपत्ति अपराध करके इकट्ठा की थी जिसको डीएम के आदेश पर कुर्क किया गया है।