टोहाना: सहजवीर ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया
टोहाना के सेंट जोसफ इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सहजवीर ने सीबीएसई नॉर्थ जोन क्लस्टर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, स्कूल की अंडर-17 शतरंज टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।