गया टाउन सीडी ब्लॉक: ईरान-इजरायल युद्ध: महंगी गैस से टूटी मजदूरों की कमर, गांव लौटने को हुए मजबूर, ₹500 दिहाड़ी और ₹600 किलो गैस
ईरान–इजरायल युद्ध के असर अब देश के अंदरूनी हिस्सों तक दिखने लगा हैं। खासकर घरेलू गैस की संकट के कारण कीमतों में भारी उछाल ने दिहाड़ी मजदूरों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि दूसरे प्रदेशों में काम कर रहे मजदूर अब मजबूर होकर अपने गांव लौट रहे हैं। गया जंक्शन पर आनंद विहार से आई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से दर्जनों मजदूर पहुंचे।