मुंगावली: अचलगढ़ गांव में दबंगों ने 36 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज किया
सेहराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अचलगढ़ गांव में दबंग द्वारा एक 36 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार अचलगढ़ निवासी राजू उर्फ राजेश पाल उम्र 36 वर्ष ने शनिवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही कल्लू आदिवासी ने उसके साथ मारपीट की है ।