पीसांगन: सागरमती नदी में डूबने से महिला की मौत, लकड़ी लाते समय हुआ हादसा
अजमेर। पीसांगन में सागरमती नदी के गड्ढे में डूबने से मैना देवी की मौत हो गई। थानाधिकारी सरोज चौधरी ने बताया कि महिला नदी से लकड़ियां लाते समय तबीयत बिगड़ने से पानी में गिर गई। सूचना पर ASI अनिल कटारिया, हेड कांस्टेबल अरुणसिंह व कांस्टेबल धर्मासिंह मौके पर पहुंचे।