बिंदकी: बिंदकी कस्बे में राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल के 3 वर्ष पूरे होने पर उत्सव कार्यक्रम आयोजित, पदाधिकारी हुए सम्मानित
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला लोहाई गली के समीप स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार की शाम 4:00 बजे से राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल द्वारा मंडल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के 3 वर्ष पूरे होने पर अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, महामंत्री रेखा अग्रवाल के अलावा ब्रह्माकुमारी सीता दीदी व दिव्या दीदी आदि को सम्मानित किया गया।