पाली: पाली क्षेत्र की गौशालाओं में अन्ना गोवंशों के संरक्षण पर लाखों रुपये खर्च, गोवंश दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर
Pali, Lalitpur | May 14, 2026 पाली क्षेत्र में स्थित गौशालाओं में अन्ना गोवंशों की संरक्षण एवं संवर्धन के नाम पर सरकार द्वारा प्रत्येक माह लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। परंतु गौशालाओं के आसपास सड़कों पर अधिकांशतः अन्ना गोवंश दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। जिसके चलते सरकार द्वारा संचालित गौशालाओं के संचालन को लेकर आम लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।