अशोक नगर: तूमैन गांव में खेत जाते समय 45 वर्षीय व्यक्ति पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, गंभीर रूप से घायल
अशोकनगर जिले के तूमैन गांव में एक व्यक्ति पर खेत पर जाते समय चार नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तूमैन निवासी जितेंद्र पुत्र लाल सिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष शुक्रवार की रात 11 बजे अपने घर से खेत पर जा रहा था इसी दौरान खेत के पास ही उक्त व्यक्ति पर पीछे से 4 नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया