प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 07.07.2026 दिन मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार एवं बिहार सरकार, पटना के अधिकारी श्री अखिलेश झा (मुख्य लेखा नियंत्रक), डॉ. मोनिका (उप सचिव) तथा श्री विपिन बुंगर (वरीय लेखा पदाधिकारी) के द्वारा गया जिला में विकसित भारत गारंटी के लिए रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G) योजना की शुरूआती दौर का क्रियान्वयन की तैयारी की समीक्षा की गई, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, गया के द्वारा किया गया।
समीक्षा के क्रम में विकसित भारत 2047 को ध्यान में रखते हुए सभी मुख्य बिंदुओं का क्रमवार प्रगति का आकलन भी किया गया। इसमें इस योजना में लागू किए गए 125 दिनों का मजदूरी देने का फलाफल का आकलन किया गया, जिसमें बिहार जैसे राज्य के लिए अतिमहत्वपूर्ण बताया गया। साथ ही अकुशल श्रमिकों का मजदूरी 300 रू0 किया गया है, उसका भी स्वागत किया गया। वहीं e-KYC कार्य पूर्णता, योजनाओं का अभिसरण के फायदे एवं मजदूरों में कार्यक्षमता वर्द्धन, जिसमें अकुशल श्रमिकों को अर्द्धकुशल एवं कुशल श्रमिक बनाने की विस्तृत चर्चा की गई।
ज्ञात हो कि विकसित भारत 2047 को ध्यान में रखते हुए VB-G RAM G के द्वारा मूल 4 प्रकार की श्रेणियों में कार्य किया जाना है। यथा- जल संवर्द्धन, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका, आपदा । उक्त बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गया, सभी 24 प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा VB-G RAM G को पूरी तरह जमीनी स्तर पर उतारने एवं आने वाली समस्या को विस्तृत तरीके से रखा गया। 60:40 (मजदूरी सामग्री) में आने वाली समस्या को बताया गया एवं उसके निराकरण हेतु भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय से आए अधिकारीगण के द्वारा आश्वासन भी दिया गया। बैठक के उपरांत आए हुए अधिकारियों के द्वारा क्षेत्र भ्रमण हेतु शेरघाटी प्रखण्ड का भ्रमण किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान VB-G RAM G के क्रियान्वयन के संबंध में सर्वप्रथम की गई जागरूकता कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया गया। साथ ही श्रमिकों से उक्त संबंध में वार्तालाप भी किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
43 views | Gaya, Bihar | Jul 7, 2026