कांके: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन सदन में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की
Kanke, Ranchi | Jul 20, 2026 निर्वाचन सदन में सोमवार शाम करीब पांच बजे राजनीतिक दलों के साथ SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बैठक की। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की तीसरी एवं अंतिम बैठक आयोजित होगी, जिसमें चुनाव पाठशाला का भी आयोजन किया जाएगा।