कुलपहाड़: पनवाड़ी ब्लॉक परिसर में जमीन से महज 2 फीट ऊंचाई पर रखा ट्रांसफार्मर, हादसे को दे रहा दावत
पनवाड़ी ब्लॉक परिसर में जमीन से लगभग 2 फीट ऊपर रखा गया विद्युत ट्रांसफार्मर कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ट्रांसफार्मर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने से कर्मचारियों, ग्रामीणों और आने-जाने वाले लोगों को लगातार खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते यह ट्रांसफार्मर लंबे समय से असुरक्षित स्थिति में।