लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र बुलाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- राजनीतिक अखाड़ा बनाने की तैयारी
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री 30 तारीख को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की बात कर रहे हैं और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की बात कह रहे हैं। जबकि महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो चुका है।अभी महिला आरक्षण बिल के नाम पर लोकसभा में परिसीमन बिल लाए,चर्चा हुई, वोटिंग हुई और वह बिल गिर गया।