इटारसी: रेलवे स्टेशन पर रेलवे की लापरवाही यात्री ट्रेन के जनरल कोच की खिड़कियों के पास पहुंची गाय, वीडियो आया सामने
इटारसी रेलवे स्टेशन स्टेशन का एक वीडियो रविवार सुबह करीब 6 बजे सामने आया है वीडियो शनिवार देर रात का बताया जा रहा है जहां रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक आवारा गाय प्लेटफार्म पर चढ़कर यात्री ट्रेन के पास यात्रियों के पास खिड़की पर पहुंच गई वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन की यात्रियों की खिड़की को सूंघते दिखी