अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने अभियान खुशी के तहत तीन नाबालिग बच्चियों को किया दस्तयाब
अनूपगढ़ पुलिस ने अभियान खुशी के तहत 3 नाबालिक बच्चियों को दस्तयाब किया है व तीनो बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शनिवार सुबह 10:30 बजे बताया कि तीनों बच्चियों के परिजनों की ओर से अनूपगढ़ पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि बच्चियो को अलग-अलग स्थान से दस्तयाब किया गया है।