टिकारी: फाइनांस कर्मी से छिनतई मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, लूट की राशि, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
Tikari, Gaya | Oct 1, 2026 पंचानपुर पुलिस ने माइक्रोफाइनांस कर्मी से 47790 ₹ की छिनतई मामले में मलसारी निवासी राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा उसके घर की गई छापामारी में 1 देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस व 30,780 रुपये नगद बरामद हुए है। बीते 26 सितंबर को स्वतंत्र माइक्रोफिन कम्पनी के कर्मी अरविंद कुमार के मलसारी से कलेक्शन कर लौटने के क्रम में इस घटना को अंजाम दिया गया।