बूंदी: ट्रैफिक कंट्रोल रूम में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को वितरित की गर्मी से बचाव की सामग्री
Bundi, Bundi | May 31, 2024 भीषण गर्मी को देखते हुए बूंदी के चौराहों पर धूप में खड़े होकर अपनी सेवा देने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गर्मी से बचाव के लिए शहर की युवा मित्र मंडली द्वारा बचाव सामग्री वितरित की गई।ट्रैफिक कंट्रोल रूम पर एससीएसटी सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवीर मीणा के मुख्याथित्य में युवा मित्र मंडली ने दस्ताने, चश्मा और लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाएं भी वितरित की।