बूंदी: भीषण गर्मी जारी,आमजन बरतें एहतियात- डॉ सामर
Bundi, Bundi | May 31, 2024 सीएमएचओ डॉ. ओ पी समर ने जिले में अत्यधिक गर्मी के चलते चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से फिर से विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। इन दिनों अत्यधिक गर्मी व लू-तापघात होने से आमजन चपेट में आ सकते हैं, खासकर हाईरिस्क वाले लोगों को ख्याल रखने की जरूरत है। लगातार पानी पीते रहे ,शरीर को ढककर तथा जरूरत होने पर घर से बाहर निकले।