बूंदी: प्रभारी सचिव से मिले भाजपाई,सर्किट हाउस के बाहर किया प्रदर्शन
Bundi, Bundi | May 30, 2024 सर्किट हाउस के कमरे में शहर के तीन वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में भाजपाईयों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा से मुलाकात कर शहर में हो रही अनियमित जलापूर्ति और अघोषित विद्युत कटौती के समाधान करने की मांग रखी।प्रतिनिधि मंडल ने सर्किट हाउस के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।