बूंदी: शिक्षा मंत्री 31 मई को जायेंगे आलौद,करेंगे टॉपर बालिका निधि जैन का सम्मान
Bundi, Bundi | May 30, 2024 शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर कल 31 मई को बूंदी जिले के आलोद गांव जाएंगे। शिक्षा मंत्री यहां स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिका निधि जैन जिसने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी की परीक्षा मे 99.67% अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निधि जैन एवं अन्य छात्राओं का आयोजित समारोह में सम्मान करेंगे।