बूंदी: राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर आज 31 मई को बूंदी जिले दौरे पर
Bundi, Bundi | May 31, 2024 राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर 31 मई को बूंदी जिले के अलोद गांव जाएंगे। शिक्षा मंत्री यहां स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिका निधि जैन का सम्मान करेंगे, जिसने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी की परीक्षा मे 99.67 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किए।