पिपरिया: नवाबगंज गांव में 9 दिवसीय अखंड रामधुन का शुभारंभ, 111 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
गुरुवार को नवाबगंज गांव में नवाह की शुरुआत हुई. पूर्वाहन 9 बजे आयोजन स्थल से भव्य कलश जलभरण शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें 111 कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई. गांव के किऊल नदी घाट में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश में जल भर गया. कलश शोभायात्रा पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा दुर्गा स्थान से होकर आयोजन स्थल तक वापस लौटी.