भभुआ: भभुआ स्वीट टूथ रेस्टोरेंट में बदमाशों ने लड़की के साथ की छेड़खानी, मैनेजर व स्टाफ को पीटा, चार गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 26, 2026 भभुआ स्वीट टूथ रेस्टोरेंट में बदमाशों ने लड़की के साथ छेड़खानी की उसके बाद मैनेजर व स्टाफ के साथ मारपीट किया। रविवार को 3:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट मैनेजर अंकुश कुमार द्वारा दिए गए आवेदन प्राथमिकी दर्ज कर चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। भभुआ थाना में सभी पर कानूनी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में चारों को भेज दिया गया है।