कांके: सिरमटोली फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद
Kanke, Ranchi | Jun 8, 2025 सिरमटोली फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करने वाला युवक की पहचान हो गई है। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब दस बजे कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और स्टंट करने वाले की खोज कर ली है। पुलिस ने जिस बाइक से युवक स्टंट कर रहा था उसे उसके घर से बरामद कर लिया है।