कांके: तुपुदाना ओपी क्षेत्र में ₹16 लाख लेकर फरार आरोपी को भेजा गया जेल
Kanke, Ranchi | Jun 7, 2025 तुपुदाना ओपी क्षेत्र में 16 लाख रुपए लेकर नहीं लौटाने वाले आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शनिवार शाम करीब सात बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष मिश्रा ने अपने फुफेरे भाई आलोक कुमार झा से 16 लाख रुपए लिए थे जिसे नहीं लौटाया गया। आरोपी संतोष मिश्रा ने जो चेक दिए थे वह भी बाउंस कर गय।