कांके: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम प्रभु को चांदन द्वादशी पर भोग अर्पित किया गया
Kanke, Ranchi | Jun 7, 2025 अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में शनिवार शाम करीब पांच बजे श्री श्याम प्रभु को चांदन द्वादशी के अवसर पर भोग लगाया गया। इस दौरान श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान के जयकारे से गूंज उठा।