कांके: पहाड़ी मंदिर के पास अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 7, 2025 पहाड़ी मंदिर के पास अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने के 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे समाहरणालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मंदिर के पास कुछ लोग अवैध हथियार की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से एकत्र होने वाले है।