इंदौर: छत्रीपुरा इलाके में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों ने स्कूल के बच्चों पर किया था हमला
Indore, Indore | Mar 1, 2024 इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में पिछले दिनों माहेश्वरी स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्रों पर अन्य स्कूल के छात्रों ने मारपीट और चाकूबाजी की थी, जिसमे कुछ छात्रों को चोट भी आई थी। पुलिस ने इस घटना में मारपीट करने वाले 10 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमे से 8 नाबालिग हैं। पुलिस ने सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।